
ranveer-singh-deepika-padukone-marriage-again
बॉलीवुड एक्टर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी देश से दूर इटली में कुछ खास मेहमानों की मौजूदगी में हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। हाल में यह कपल जी सिने अवॉर्ड्स में शामिल हुआ। अवॉर्ड सेरेमनी में दीपिका पादुकोण जहां रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं। इस मौके पर दोनों ने एक बार फिर से शादी के फेरे लिए। हालांकि इस बार यह शादी प्राइवेट नहीं थी।
दरअसल अवॉर्ड सेरेमनी को कार्तिक आर्यन और विक्की कौशल ने होस्ट किया। इसी बीच दोनों ने रणवीर और दीपिका की सभी के सामने शादी कराई गई। इस बीच फंक्शन में सभी बॉलीवुड सितारों मौजूद रहे जिसमें रणबीर कपूर भी शामिल थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म 'छपाक' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Updated on:
20 Mar 2019 05:26 pm
Published on:
20 Mar 2019 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
