
फर्स्ट ऑडिशन में कुछ ऐसा था Ranveer Singh का स्वैग, वीडिटो छूट जाएगी आपकी भी हंसी
बॉलीवुड से लेकर अपने फैंस के दिलों पर राज करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्मों की सौगात दी है. फैंस उनके साथ-साथ उनकी फिल्मों के भी दीवाने हैं. रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनको काम पाने के लिए ऑडिशन देना पड़ा था, जिसका वीडियो इन दिनो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है.
साथ ही वीडियो में एक्टर का अंदाज देखने के बाद आपके चेहरे पर भी स्माइल आ जाएगी. ये रणवीर सिंह का पहला ऑडिशन है, जिसका वीडियो देखने के बाद उनके हटके स्वैग के दीवाने हो जाएंगे. सभी जानते हैं कि रणवीर सिंह अपने अंदाज और अतरंगी स्टाइल के लिए काफी पसंद किए जाते हैं. साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है. रणवीर सिंह एक शानदार अभिनेता है और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जो सभी को नहीं मिल पाता.
रणवीर सिंह का ये वो पहला ऑडिशन है, जिसको देने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में 'बैंड बाजा बारत' से डेब्यू किया था. उस दौर में रणवीर सिंह काफा पतले हुआ करते थे, जैसे की वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. साथ ही वीडियो में वो एक सिंपल बॉय की तरह ही नजर आ रहे हैं, जिसने पैंट शर्ट पहनी और वो वहां मौजूद सभी लोगों के सामने अपने अभिनय का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. साथ ही उनकी चेहरे की स्माइल आपके चेहरे पर भी स्माइल ले आएगी.
साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रणवीर सिंह कैमरे के सामने आते हैं और उनको एक्शन सीन के लिए बोला जाता है, लेकिन वो उनकी जगह डांस स्टेप करने लग जाते हैं. उनके इस स्टेप को देख कर वहां मौजूद और भी कंटेस्टेंट जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं. वीडियो के आखिर में रणवीर शांत दिख रहे हैं, लेकिन उस वक्त भी एक्टर के इस अनोखे अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया था. वहीं अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें 'सर्कस', 'रॉकी' और 'रानी की प्रेम कहानी', 'अन्नियन' जैसी कई बड़ी फिल्में शामिल हैं.
Updated on:
07 Apr 2022 05:04 pm
Published on:
07 Apr 2022 05:00 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
