
एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं रणवीर सिंह ने हाल ही में एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जो की सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। दरअसल, खबर ये नहीं है कि रणवीर ने ट्वीट किया। खबर तो ये है कि एक्टर ने ट्वीट किया और गलत ट्वीट किया, फिर उसे डिलीट भी कर दिया। अब सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। लोग उसपर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर रणवीर सिंह ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा कि “चलो 2024 में अपने देश और अपने कल्चर को एक्सप्लोर करते हैं। यहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है। साथ ही, एक्सप्लोर करने के लिए बीच और यहां की खूबसूरती है।” इसके आगे रणवीर ने लिखा है “चलो भारत देखें, हैशटैग एक्सप्लोर इंडियनआइलैण्ड।”
पोस्ट की ये तस्वीरें
अब खास बात ये है कि रणवीर सिंह ने चलो भारत देखें बोलकर जो तस्वीर लगाई वो मालदीव की थी। जिसके बाद ये पोस्ट आग की तरह फैला और सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसके स्क्रीन शॉट निकाल लिए। फिर सुबह की पोस्ट को रणवीर ने रात में डिलीट किया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
यूजर्स ने किये कुछ इस तरह कॉमेंट्स
रणवीर ने दोबारा वही पोस्ट किया लेकिन इस बार कोई तस्वीर नहीं लगाई। इसके बाद कॉमेंट बॉक्स में यूजर्स ने उनके डिलीट हुए स्क्रीनशॉट लगा दिए। एक यूजर ने लिखा ‘पोस्ट डिलीट करने से क्या होगा रणवीर भाई… वो तो सबने स्क्रीनशॉट ले लिया… पैसे पूरे नहीं मिलेंगे अब तो…’. वहीं, दूसरे ने लिखा ‘भारत देखें बोलकर भाई ने मालदीव की फोटो डील दी’
यह भी पढ़ें: दुल्हन बनेगी TV की नागिन, जानें किस दिन बजेगी शहनाई
Published on:
08 Jan 2024 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
