
ranveer singh
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जहां भी जाते हैं लाइमलाइट बटोर ही लेते हैं। इन्हें लोगों की नजरों में आना बेहतर तरीके से आता है। अब एक बार फिर एक्टर ने कुछ ऐसा ही कारनामा किया है जिससे वो चर्चा में आ गए हैं। एक्टर मीडिया को देखते ही अचानक पढ़ने लिखने लग गए हैं।
एक्टर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर यशराज स्टूडियो से जाते हुए दिख रहे हैं। हमेशा की तरह उन्हें देखते ही मीडिया उनकी गाड़ी को घेर लेती है।
मीडिया को देखते ही एक्टर अलग तरीके से रिएक्ट करने लगते हैं और अचानक पेन उठाते हैं और लिखने पढ़ने लगते हैं। एक्टर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- मेकर्स ने बदली 'आदिपुरुष' की रिलजी डेट
इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हा हा गांभीर अभिनय करने की कोशिश कर रहे हैं हो सकता है कि दर्शक उन्हें गंभीरता से ले।
वहीं एक अन्य ने लिखा- काम कुछ है नहीं बस हाई है।
वहीं कुछ लोग उन्हें सुपरस्टार बता रहे हैं।
हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें थी, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है।
उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट ने काम किया है।
यह भी पढ़ें- भारत में इस दिन से शुरू होगी 'पठान' की एडवांस बुकिंग
Published on:
18 Jan 2023 02:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
