अभिनेता रणवीर सिंह और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की शादी की अटकलें दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल रणवीर अपने वर्किंग कमिटमेंट्स को पूरा करने में लगे हैं और वह शादी करने से पहले अगले महीने अपने बैचलर दोस्तों के साथ ट्रीप पर जाने का प्लान बना चुके हैं। रणवीर के एक नजदीकी सूत्र ने एक अखबार से बातचीत करते हुए बताया 'हमसे जुलाई के आखिरी और अगस्त की शुरुआत में फ्री रहने को कहा गया है। रणवीर अपने दोस्तों के साथ वक्त गुजारना चाहते हैं। रणवीर के इस प्लान से लगता है के शादी से पहले अपने दोस्तों के साथ अच्छा वक्त गुजारना चाहते हैं। फिलहाल रणबीर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं।