7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बादशाह को इस एक्ट्रेस पर है क्रश, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

बादशाह ने प्रश्न-उत्तर सेशन का आयोजन इंस्टाग्राम पर किया था। उनसे जब किसी ने पूछा कि बॉलीवुड की किस अभिनेत्री पर उन्हें क्रश है।
2 min read
Google source verification
बादशाह

बादशाह

रैपर बादशाह ने हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक प्रश्न-उत्तर सेशन का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने अपने गानों के बोलों के साथ कई चीजों के बारे में बात की। इस सेशन में उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बॉलीवुड की किस अभिनेत्री पर उन्हें क्रश है।

बादशाह ने प्रश्न-उत्तर सेशन का आयोजन इंस्टाग्राम पर किया था। उनसे जब किसी ने पूछा कि बॉलीवुड की किस अभिनेत्री पर उन्हें क्रश है, तो उन्होंने जवाब में रवीना टंडन का नाम लिया। उनसे पूछे जाने पर कि उनके अनुसार कौन सा गाना सबसे अंडररेटेड है? तो बादशाह ने कहा कि मेरा मानना है कि मेरे लिरिक्स वाले सभी गाने अंडररेटेड हैं। मेरा मानना है कि ओ.एन.ई. पूरा एल्बम ही अंडररेटेड है।

एक अन्य ने सवाल किया कि क्या वह किसी के प्रशंसक हैं, जिस पर उन्होंने एआर रहमान और कान्ये वेस्ट के नामों का उल्लेख किया। उनसे पूछे जाने पर कि क्या उन्हें नेपाली गाने पसंद हैं, तो उन्होंने कहा, 'हां बिल्कुल मुझे नेपाली गाने पसंद हैं।'

बादशाह को अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज के साथ काम करने में बहुत मजा आया। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। सिंगर ने जैकलीन के साथ अपने नए गाने 'गेंदा फूल' में काम किया। बादशाह ने बताया कि जैकलीन के साथ काम करना मजेदार था, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। मुझे लगता है कि वह सबसे अधिक मेहनत करने वाले कलाकारों में से एक हैं जिनके साथ काम करने का मुझे आनंद मिला है। हमें इस बात को लेकर बहुत प्रशंसा मिली है कि हम स्क्रीन पर एक साथ कैसे दिखते हैं, जो कि बहुत अच्छी बात है।