10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नागिन 4 सीरियल में अब नहीं नजर आएगी रश्मि देसाई

नागिन 4 सीरियल में अब नहीं नजर आएगी रश्मि देसाई

less than 1 minute read
Google source verification
रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

मशहूर टीवी शो "नागिन 4" में शलाका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई को निर्माता ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अब वे इस शो में नजर नहीं आएंगी।

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन के कारण टीवी और फिल्म इंडस्ट्री को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में निर्माताओं ने खर्चे कम करना शुरू कर दिए हैं । क्योंकि रश्मि इस शो में काम करने के लिए बड़ी रकम ले रही थी। वही मेकर सीरियल पर इतना खर्च करने को तैयार नहीं है। इस कारण उन्होंने रश्मि को नागिन 4 से बाहर कर दिया है। इस खबर ने रश्मि देसाई के फैंस को निराश कर दिया है।

बिग बॉस 13 के बाद रश्मि देसाई की एंट्री एकता कपूर के चर्चित शो नागिन 4 में हुई थी। यह शो कुछ समय पहले ही शुरू हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन कोरोना की ऐसी मार पड़ी कि सब कुछ बंद हो गया। अब निर्माताओं ने कोरोना वायरस के चलते हुए लॉक डाउन के कारण हुई क्षति का सामना करने के लिए खर्चे कम करने के लिए यह कदम उठाया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग