5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उनकी मेरे दिल में हमेशा खास जगह रहेगी- सलमान संग रिश्तों पर रवीना टंडन ने यह कहा

रवीना टंडन ने सलमान ख़ान के साथ अपनी दोस्ती के बारे में हाल ही में ख़ुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि वह सलमान ख़ान को बेहद पसंद करती है वो दोनों अच्छे दोस्त हैं।

2 min read
Google source verification
raveena-tandon.jpg

,,,,

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन बॉलीवुड की फ़ेमस एक्ट्रेस में आती हैं। उन्हें किसी पहचान की ज़रूरत नहीं हैं। रवीना टंडन ने अभिनेता सलमान ख़ान के साथ फ़िल्म ‘पत्थर के फूल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में रवीना टंडन ने अपने बेहद पुराने दोस्त सलमान ख़ान के साथ इतने सालों के रिश्ते के बारे में ख़ुलासा किया हैं।

रवीना ने हाल ही में इस बात का ख़ुलासा किया कि वह अभिनेता सलमान ख़ान को बेहद पसंद किया करती हैं। क्योंकि वह पहले अभिनेता थे जिसके साथ रवीना टंडन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फ़िल्म रवीना टंडन की सलमान ख़ान के साथ ही थी। रवीना ने कहा की मेरी और सलमान की दोस्ती काफ़ी गहरी हैं।

हाल ही में जब रवीना ने सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया था इसी दौरान रवीना ने सलमान के साथ अपने इक्वेशन के बारे में बातें की हैं। इस इंटरव्यू के दौरान रवीना ने कहा कि उनका पहला हीरो सलमान ख़ान थे जो की हमेशा उनके दिल में रहेंगे।

जब सलमान ख़ान की अतीत के बारे में बात आयी तो रवीना ने कहा कि भले सलमान से गलती हुई होगी लेकिन सलमान ने अपनी हर गलती को सुधारा है वो एक बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं। दिल के बहुत ही साफ़ है उन्होंने बॉलीवुड में बहुत सी लोगों की मदद की हैं। वह हर एक आम लोगों की मदद करने की कोशिश करते हैं। उनका व्यक्तित्व सभी के लिए अच्छा हैं।

आपको बता दें कि रवीना टंडन ने कैटरीना कैफ़ के नए सॉन्ग टिप टिप बरसा पानी की रीमिक्स की भी तारीफ़ की। बता दें कि यह फ़िल्म ‘मोहरा’ का गाना था। जिसे दुबारा नए वर्जन के साथ बनाया गया हैं। इस गाने में उनके साथ दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार भी हैं।

यह भी पढ़े- बिकिनी पहन बॉलीवुड हसीनाओं ने छेड़े बिजली के तार, तस्वीरें देख फैंस हुए घायल