
46 साल की उम्र में ही नानी बन चुकी हैं रवीना टंडन, बेटी से महज 11 साल बड़ी है एक्ट्रेस
रवीना टंडन बॉलीवुड की उन हीरोइनों में से एक हैं, जो कम उम्र में ही मां बन गई थीं। दरअसल, रवीना ने शादी से पहले ही मां बनने का सपना पूरा कर लिया था और 1995 में पूजा और छाया नाम की दो बेटियों को गोद लिया था। आज के समय में छाया और पूजा अपने-अपने पति के साथ मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।
रवीना टंडन उन अदाकाराओं में से हैं जिन पर उम्र का असर दिखाई नहीं देता है। 90 के दशक में रवीना करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई थीं। रवीना टंडन ने साल 1991 में 'पत्थर के फूल' से अपनी फिल्म पारी की शुरुआत की थी। रवीना ने फिल्म इंडस्ट्री के सभी बड़े सितारों के साथ काम किया है।
रवीना टंडन जितनी शानदार एक्ट्रेस हैं उतनी ही वह बड़े दिल वाली हैं. रवीना जब अपने करियर के पीक पर थीं और तब उन्होंने 2 बेटियों को अडॉप्ट किया था। बड़ी बेटी उस वक्त 11 साल की थीं और छोटी 1 साल की। दोनों बेटियां पूजा और छाया अब अपनी-अपनी लाइफ में सैटल हो गए हैं और शादी और बच्चों के बाद अब उनका अपना परिवार भी है। रवीना ने 46 की उम्र में नानी कहलाने पर अपना रिएक्शन दिया।
एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने बताया था कि वह नानी बन गई हैं। रवीना टंडन कहती है, 'जब 'नानी' शब्द आता है तब लोग 70 या 80 वर्ष की महिला के बारे में सोचते हैं। जब मैंने मेरी बच्चियों को गोद लिया था तब बड़ी बच्ची 11 वर्ष की थी। इसके चलते हमारे बीच मात्र 11 वर्ष का ही अंतर था। अब वह मां बन गई है। वह मेरे लिए दोस्त जैसी है लेकिन हमारा रिश्ता एक मां-बेटी का भी है और उनके बच्चों की मैं नानी बन गई हूं।
रवीना टंडन ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नाती के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह बहुत ही खुश नजर आई। रवीना टंडन ने इन तस्वीरों के साथ लिखा- मैं और मेरा .. एक ही भाव हैं। बिल्कुल ग्लैम नैन की तरह! नानी रवीना ने अपने नाती का नाम रूद्र रखा। वीना ने रूद्र के साथ अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की। कुछ तस्वीरों में रवीना की बेटी छाया भी नजर आईं।
यह भी पढ़ें: किम कार्दशियन के कानूनी रूप से सिंगल घोषित होने के बाद कान्ये वेस्ट ने शेयर किया दुखभरा पोस्ट
कुछ दिनों पहले रवीना ने बताया था कि पूजा और छाया को गोद लेना उनका अब तक का सबसे बेस्ट डिसिजन था। वहीं एक इंटरव्यू में रवीना ने कहा था, ‘उस वक्त मेरे इस फैसले पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। वो कहते थे कि कोई ऐसी लड़की से शादी नहीं करेगा जिसके पास पहले से सामान हो। लेकिन कहते हैं न जो किस्मत में होता है वो हो ही जाता है और मैं अपने उस फैसले पर आज भी गर्व करती हूं।’
आपको बता दें, रवीना ने फिल्म डिस्ट्रिब्यूटर अनिल थडानी से शादी की थी और इस शादी से उनके 2 बच्चे हैं, बेटी राशा और बेटी रणबीर वर्धन। रवीना, अनिल के साथ अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। वैसे भले ही रवीना काम में कितना भी बिजी हों, लेकिन वह परिवार के साथ समय बिताने के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं।
यह भी पढ़ें: 'ब्लडी ब्रदर्स' से 'जलसा' तक, मार्च में ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं ये हिंदी फिल्में और शो
Published on:
6 Mar 2022, 10:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.