5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

47 साल की रवीना टंडन ने मॉडलिंग की दुनिया में मचाया था तहलका

बॅालीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की बात की जाए तो याद आता है एक नाम वो है रवीना टंडन का। रवीना टंडन ने सिनेमा पर राज किया है अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से।
2 min read
Google source verification
freepressjournal_2019-11_116a278e-f09a-445b-8855-f1ff4fb74b7b_is_raveena_tandon_playing_indira_gandhi.jpg

बॅालीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन कुछ दिन पहले ही 47 साल की हो चुकी हैं। देखा जाए तो रवीना टंडन को 50 की उम्र में पूरा करने के लिए केवल 3 साल का अंतर है। लेकिन आज भी रवीना टंडन जब भी इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं तो फैंस उनके ग्लैमर और खूबसूरती की तारीफ करते रह जाते हैं। चलिए फिर उनकी खूबसूरत तस्वीरों के साथ जानते हैं उनके जीवन के उन दिनों की चर्चा, जिसने उन्हें सबसे अधिक खबरों में बना कर रखा है।

यह भी देखें-भीख मांगने वाली बच्ची ने बोली फर्राटेदार इंग्लिश, अनुपम खेर ने कराया स्कूल जाने का बंदोबस्त

रवीना टंडन के खाते में कई बेहतरीन फिल्में शामिल है। रवीना टंडन ने मोहरा, दिलवाले जैसी हिट फिल्में तो दी हैं। इसके साथ ही रवीना टंडन ने बॅालीवुड को सुपरहिट गाना और डांस दिया है। टिप टिप बरसा पानी और अंखियों से गोली मारे भला कौन भूल सकता है।

आपको बता दें निजी जिंदगी में रवीना टंडन का नाम हमेशा अक्षय कुमार से जुड़ा। दोनों का रिश्ते बॅालीवुड के सामने खुला था। यह भी कहा गया था कि दोनों ने मंदिर में सगाई भी कर ली थी। लेकिन किसी वजह से रवीना टंडन और अक्षय कुमार का ब्रेकअप हो गया। रवीना टंडन इस रिश्ते के खत्म हो जाने से पूरी तरह टूट चुकी थीं। रवीना टंडन ने वक्त के साथ खुद को संभाला।

यह भी देखें- एक साथ चार नए चेहरों ने किया था बॉलीवुड डेब्यू, शाहरुख खान ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी फिल्म

अभिनेत्री ने अपने जीवन में कई बड़े फैंसले लिए जिसमे शादी से पहले रवीना टंडन ने दो बेटियां छवि और पूजा को गोद भी लिया।एक समय ऐसा आया जब रवीना टंडन ने जिंदगी का बड़ा फैसला लिया 22 फरवरी 2004 को रवीना टंडन ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी कर ली। दोनों की एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है।

आपको बता दें 47 साल की उम्र में रवीना टंडन फिलहाल फिल्मों से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बेटी के साथ कई वीडियो और तस्वीरें रवीना टंडन पोस्ट करती रहती हैं।