7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Laapataa Ladies: विवादों में घिरी रवि किशन स्टारर लापता लेडीज! इस डायरेक्टर ने लगाए गंभीर आरोप

किरण राव के डायरेक्शन में बनी मूवी 'लापता लेडीज' को खूब पसंद किया जा रहा है। 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई मूवी जबरदस्त कमाई करते हुए दिखी। फिल्म को ओटीटी पर भी खूब सराहा जा रहा है। हाल ही में मूवी एक बड़े विवाद में घिरती नजर आ रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Laapataa Ladies

Laapataa Ladies

एक तरफ जहां लापता लेडीज को पसंद किया जा रहा है वहीं अब मूवी को लेकर नया बखेड़ा खड़ा होता दिखाई दे रहा है। फिल्म डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मूवी को लेकर चौकाने वाला खुलासा किया है।

सीन कॉपी करने का लगाया आरोप

लापता लेडीज एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार चर्चा की वजह कुछ और ही है। दरअसल, किरण राव की ये फिल्म अब विवादों में घिर गई है। फिल्म डायरेक्टर अनंत महादेवन ने मूवी के कुछ सीन कॉपी होने के आरोप लगाए हैं। अनंत ने आरोप लगाया है कि ‘लापता लेडीज’ के कुछ सीन साल 1999 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘घूंघट के पट खोल’ से कॉपी किए गए है। बता दें कि आमिर खान के साथ अनंत ‘अकेले हम अकेले तुम’, ‘इश्क’, ‘मन’ जैसी फिल्मों में काम भी कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: इस एक्ट्रेस की सारी फिल्में हुईं थी फ्लॉप, माधुरी दीक्षित से है खास नाता

‘घूंघट के पट खोल’ का दिया हवाला

एक इंटरव्यू में अनंत ने बताया कि ‘लापता लेडीज’ की कहानी ‘घूंघट के पट खोल’ जैसी है। फिल्म में रेलवे स्टेशन पर घूंघट में रहने वाली दुल्हनों के साथ हेर-फेर हो जाती है। उन्होंने बताया, ‘लापता लेडीज’ में बिल्कुल वैसा ही होता है। उन्होंने ये भी बताया कि ‘घूंघट के पट खोल’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से गायब हो गई है। उन्होंने संभावना जताई कि ‘लापता लेडीज’ की ओटीटी रिलीज के बाद उनकी मूवी हटा दी गई है।