रेखा ने बताया था कि 'इन अफवाहों से पहले हमारा काफी जुड़ाव था, लेकिन मीडिया ने पूरी छवि खराब कर दी'. बता दें कि यश चोपड़ा की साल 1981 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सिलसिला’ के बाद अमिताभ बच्चन और रेखा को कभी भी पर्दे पर एक साथ नहीं देखा गया. इससे पहले दोनों ने साथ में 'सुहाग', 'गंगा की सौगंध', 'नमक हराम', 'दो अनजाने', 'ईमान धर्म' और 'मिस्टर नटवरलाल' जैसी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.