
रेखा का वीडियो हुआ वायरल
Rekha Video: बॉलीवुड की खूबसूरती में चार चांद लगाती एक्ट्रेस रेखा की फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। रेखा जब भी किसी इवेंट या सेलिब्रेशन में जाती हैं, वह सारी लाइमलाइट लूट लेती है। ऐसा ही हुआ जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ के प्रीमियर में। यहां रेखा पहुंची तो एक अलग ही रौनक आ गई। हर कोई उनके लुक का दीवाना हो गया। साड़ी में रेखा ने अपना जलवा बिखेरा। फैंस इस वीडियो से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो में रेखा अपना सारा प्यार जाह्नवी कपूर पर बरसाती नजर आईं।
रेखा अक्सर अपने लुक और फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में रेखा जाह्नवी कपूर की नई फिल्म उलझ जो गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई उसके प्रीमियर में पहुंची। अब जाह्नवी कपूर और रेखा दोनों की साथ में ढेर सारी फोटोज वायरल हो रही हैं। इसमें साफ देखा जा रहा है कि रेखा जाह्नवी कपूर का एक मां की तरह हौसला बढ़ा रही हैं। वीडियो में रेखा जी ने हमेशा की तरह साड़ी में पहनी हुई थी। इसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जाह्नवी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर क शॉर्ट ड्रेस पहना था। दोनों का गले मिलते हुए और रेखा का उलझ एक्ट्रेस को किस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है।
रेखा बाद में जाह्नवी की फिल्म उलझ के पोस्टर पर भी प्यार करती नजर आईं। वो पोस्टर में जाह्नवी को देखकर फ्लाइंग किस करती दिखीं। अब दोनों के इस प्यार भरे पल को देख फैंस रिएक्शन दे रहे हैँ। एक फैन ने लिखा- “रेखा एक बेहद अच्छी इंसान और मां दोनों हैं।” दूसरे ने लिखा, “रेखा श्रीदेवी की काफी अच्छी दोस्ती रही हैं।” तीसरे ने लिखा, “रेखा और जाह्ववी कपूर के बॉन्ड को देखकर लग रहा है कि वह रेखा को मौसी मानती हैं।” एक अन्य ने लिखा, “काश श्रीदेवी भी यहां होतीं।”
Published on:
02 Aug 2024 09:24 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
