
नई दिल्लीष बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा जहां एक ओर अपने डांस रिऐलिटी शो डांस प्लस का पांचवां सीजन लेकर आने की तैयारी में हैं, तो वहीं दूसरी और पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भी सुर्खियों में हैं। इसके अलावा रेमों को एक और बड़ा झटका लगा है बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) की आगामी डांस फिल्म को छोड़ देना। इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी प्रमुख भूमिका में हैं। लेकिन कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) द्वारा इस फिल्म को छोड़े जाने की सबसे बड़ी वजह फिल्म ‘भारत'है। "कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने'भारत' के व्यस्तता के कारण रेमो डिसूजा की आगामी डांस फिल्म से बाहर होना पड़ा है। कैटरीना हमेशा अपने काम के लिए इमानदार रही हैं। उन्होंने रेमो की फिल्म से बाहर होने का फैसला भी इसलिये लिया, क्योंकि उनकी डेट्स 'भारत' से टकरा रही थीं। वर्तमान में वह 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं।"
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस फिल्म से बाहर होने के बाद उन फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है, जो वरुण धवन (Varun Dhawan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को साथ में देखना चाहते थे। भारत की सबसे बड़ी नृत्य फिल्म होने के कारण, इसमें कोरियोग्राफर-अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं। फिलहाल, कैटरीना ने अपना सारा ध्यान 'भारत' पर केंद्रित कर रखा है, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के बाहर निकलने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं।
Updated on:
13 Nov 2019 05:11 pm
Published on:
13 Nov 2019 05:08 pm
