5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day 2019: देशभक्ति के ये 8 फेमस डायलॉग्स आप में भी भर देंगे जोश

Republic Day 2019: दिल में देशभक्ति का जोश भरते हैं ये फेमस डायलॉग्स.....

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Bhup Singh

Jan 25, 2019

sunny deol

sunny deol

राष्ट्रीय पर्व यानी 26 जनवरी हो और बॉलीवुड के देशभक्ति डायलॉग और फिल्मों की बात ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। बॉलीवुड की कई फिल्में और उनके डायलॉग्स ने आम लोगों में देशभक्ति का जोश भरा है। कई फिल्मों में ऐसे देशभक्ति के डायलॉग्स हैं जिन्हें सुनने के लिए लोग अपने टीवी सेट्स के आगे से नहीं उठते हैं और खुश होकर तालियां बजाने लगते हैं। आज हम आपको फिल्मों के कुछ ऐसे ही चुनिंदा डायलॉग्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जो पढ़ने के बाद आप भी जोश से भर उठेंगे...

1. 'ये नए जमाने का हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी'
फिल्म-'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'
स्टार- विक्की कौशल

2. 'आई कान्ट हियर नोर सी नेम आफ द स्टेट्स... आई कैन ओनली हियर वन कंट्री नेम इंडिया'
फिल्म- 'चक दे इंडिया'
स्टार- शाहरुख कान

3. 'अगर वे कहते हैं कि वे नाश्ता जैसलमेर में करेंगे और डिनर दिल्ली में तो हम कहते हैं कि हम नाश्ता भी कराची में करेंगे और लंच भी'
फिल्म- 'बॉर्डर'
स्टार-सनी देओल

4. 'हमारा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा'
फिल्म- 'गदर एक प्रेम कथा'
स्टार- सनी देओल

5. 'मर्द मरता है तो अपनी आंखें तिरंगे की तरफ करके मरता है और ये सोचता है कि फिर से इस देश के लिए कब पैदा होऊं'
फिल्म- 'जो बोले सो निहाल'
स्टार- सनी देओल

6. 'चाहे हमें एक वक्त की रोटी न मिले, बदन पे कपडे़ न हो, सर पे छत न हो... लेकिन जब देश की आन की बात आती है तब हम जान की बाजी लगा देते हैं'
फिल्म- 'इंडियन'
स्टार- सनी देओल

7. 'तुम दूध मांगोगे हम खीर देगें... तुम कश्मीर मांगोगे हम चीर देगें'
फिल्म- 'मां तुझे सलाम'
स्टार- अरबाज खान

8. 'मैं मौत को तकिया और कफन को चादर बनाकर ओढ़ता हूं'
फिल्म- 'गर्व'
स्टार- सलमान खान