बॉलीवुड

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक, स्टार्स से लेकर फैंस तक दे रहे बधाईयां

Richa Chadha-Ali Fazal Baby: अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपनी न्यू बॉर्न बेटी की पहली झलक फैंस को दिखाई है। कपल ने बेटी की पहली फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

2 min read
Jul 21, 2024
Richa Chadha-Ali Fazal Baby

Richa Chadha-Ali Fazal Baby: 'हीरामंडी' एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और 'मिर्जापुर' स्टार अली फजल ने अपने बेटी की पहली झलक दिखाई है। कपल ने इस्टाग्राम पर एक कोलैब पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस के साथ खुशखबरी बांटी है। ऋचा और अली के घर में 16 जुलाई को नन्हें मेहमान ने एंट्री ली थी। कपल के घर में नन्हा मेहमान आने के बाद उनके फैंस बेटी की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऋचा और अली फैजल ने बेटी की फोटो शेयर करते हुए पहली बार पेरेंट्स बनाने का एक्सपीरियंस शेयर किया है। कपल बताया है कि उनके जीवन में बेटी का आना एक बहुत बड़ा आशिर्वाद है।

ऋचा चड्ढा और अली फैजल ने दिखाई बेटी की पहली झलक

ऋचा चड्ढा और अली फैजल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। कपल ने जिस फोटो को पोस्ट किया है उनमें बेटी के सिर्फ पैर ही नजर आ रहे हैं। इस फोटो को ऋचा और अली ने कोलैब किया है। कपल ने बेटी की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारे जीवन के सबसे बड़े कोलाब की घोषणा करने के लिए एक कोलाब पोस्ट कर रहे हैं!! हम वाकई धन्य हैं। हमारी बेबी गर्ल हमें बहुत बिजी रखती है। इसलिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"

ऋचा और अली के पोस्ट पर मिल रही बधाइयां

ऋचा और अली के पोस्ट पर ढे़र सारे कॉमेंट आ रहे हैं। इस पोस्ट पर कई स्टार्स ने भी बधाई देते हुए कॉमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, बधाई हो। सिंगर नीति मोहन ने लिखा, आपको बहुत बहुत बधाई और बहुत बहुत प्यार। लॉरेन गॉटलिब ने लिखा, बधाई हो। सुरभि ज्योति ने लिखा बधा हो दोस्तों। इसके अलावा फैंस ने हार्ट इमोजी की कमेंट में बहार लगा दी है।

Published on:
21 Jul 2024 09:50 am
Also Read
View All

अगली खबर