12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋचा चड्ढा और अली फजल शेयर की अपनी बेटी की क्यूट तस्वीर, लोगों ने मैसेज से भर दिया कमेंट बॉक्स

Richa Chadha Ali Fazal: बॉलीवुड स्टार ऋचा चड्ढा और अली फजल हाल ही में पैरेंट्स बने थे। उन्होंने अपनी बेटी की लेटेस्ट फोटो शेयर की है।

2 min read
Google source verification
Richa Chadha Ali Fazal Shares New picture of their daughter

Richa Chadha Ali Fazal Daughter: बॉलीवुड स्टार ऋचा चड्ढा और अली फजल 16 जुलाई को पैरेंट्स बने थे। उन्होंने तब अपनी बिटिया की पहली तस्वीर शेयर करते हुए ये खुशखबरी सबके साथ शेयर की थी।


अब ऋचा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट फिर से शेयर की, जिसमें उनकी बेटी के नन्हे हाथ एक उंगली को बड़े प्यार से पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दिल को छू लेने वाली ये तस्वीर एक अनमोल पल को कैद करती है और इसे देख फैंस बहुत खुश हुए और कमेंट बॉक्स को मैसेज से भर दिया।

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3: अली फजल को गुड्डू भैया नहीं इस रोल का मिला था ऑफर, कर दिया था रिजेक्ट

इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋचा चड्ढा ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी के नन्हे हाथों की एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-ओह लिटिल बेबी ने मेरा दिल जीत लिया है।" ये तस्वीर बहुत ही क्यूट है और दिल को छू लेने वाली है।

बेटी के जन्म पर लिखा था ये पोस्ट

बेटी के जन्म के समय ऋचा चड्ढा और अली फजल ने इंस्टाग्राम पर बेटी के पैरों को दिखाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने तस्वीर के साथ एक मैसेज भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा- "हमारे जीवन के सबसे बड़े सहयोग की घोषणा करने के लिए एक सहयोग पोस्ट कर रहे हैं!! हम वास्तव में धन्य हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखती है। इसलिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।"

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर और ये बॉलीवुड के फेमस कपल बनेंगे इसी साल’पैरेंट्स’, इंडस्ट्री में दौड़ेगी खुशी की लहर

कब हुई थी ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी

बॉलीवुड के इस कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात 2012 में फिल्म फुकरे के सेट पर हुई थी। 2020 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत उनकी शादी हुई और 2022 में उन्होंने वेडिंग रिसेप्शन कर इसे फिर से सेलिब्रेट किया।

ऋचा चड्ढा और अली फजल की वेब सीरीज

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा को हाल ही में संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' में देखा गया था। इसमें उन्होंने लज्जो का किरदार निभाया। वहीं उनके पति अली फजल को 'मिर्जापुर 3' में लास्ट टाइम देखा गया था। इसमें उन्होंने गुड्डू पंडित के रूप में अपनी भूमिका को दोहराया था।