scriptFather’s Day : पहली बार पिता के बिना रिद्धिमा का फादर्स डे, ऋषि कपूर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट | riddhima kapoor miss rishi kapoor on fathers day emotional post | Patrika News

Father’s Day : पहली बार पिता के बिना रिद्धिमा का फादर्स डे, ऋषि कपूर के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

locationमुंबईPublished: Jun 21, 2020 12:11:38 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

बॉलीवुड स्टार्स भी अपने सेाशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने पापा के साथ फोटो शेयर कर उनको याद कर रहे है। हाल ही में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने भी अपने पिता को याद किया है। यह पहली बार है जब ऋषि कपूर के बिना रिद्धिमा (Riddhima Kapoor) फादर्स डे मना रही है।

RISHI KAPOOR : जब अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद के घर मिलने पहुंचे ऋषि कपूर, फिर क्या हुआ?

ऋषि ने एक फिल्म में दाऊद का किरदार निभाया

‘फादर्स डे’ (Father’s Day) हर साल जून महीने के तीसरे संडे को मनाया जाता है। हर किसी के लिए यह दिन बहुत खास होता है। क्योंकि हमारे जीवन में माता—पिता का अहम हिस्सा होता है। आज देशभर में फादर्स डे (Father’s Day) मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी अपने सेाशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने पापा के साथ फोटो शेयर कर उनको याद कर रहे है। हाल ही में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के बेटी रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) ने भी अपने पिता को याद किया है। यह पहली बार है जब ऋषि कपूर के बिना रिद्धिमा (Riddhima Kapoor) फादर्स डे मना रही है।

rishi kapoor

रिद्धिमा ने किया ऋषि कपूर को याद
रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फादर्स डे के अवसर पर एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। उनके पिता ऋषि कपूर का 2 महीनों पहले ही निधन हुआ था। इसलिए वह पहली बार अपने पिता को फादर्स डे पर विश नहीं कर पा रही हैं। रिद्धिमा कपूर के इमोशनल पोस्ट से पता चलता है कि आज के दिन वह अपने पिता को बहुत मिस कर रही है। उन्होंने अपने इंस्टा पोस्ट में पापा ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह की एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ कैप्शन में रिद्धिमा ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा- ‘हैप्पी फादर्स डे पापा! मैं आपको हमेशा याद करती हूं और आपसे हमेशा प्यार करूगी’। इसके साथ उन्होंने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है। रिद्धिमा के इस पोस्ट पर उन्हें काफी प्रतिक्रियाएं भी मिल रही हैं।

उर्वशी ने लिखा स्पेशल मैसेज
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने भी फादर्स डे के मौके पर अपने पिता के लिए लम्बा मैसेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने तिा की डैडीज गर्ल हैं। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘एडवांस में फादर्स डे की बधाई। मेरे पिता ने मुझे इस खास दिन पर बहुत बड़ा तोहफा दिया है, वह है विश्वास।‘ उन्होंने आगे लिखा, ‘एक लड़की के जीवन में उनके जीवन का पहला आदमी होता है। यहीं इंसान उनके जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है।‘

rishi kapoor and neetu kapoor
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो