31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RIP: परियों की रानी के तौर पर मशहूर शकीला का निधन

शकीला को उनकी गुरुदत्त की फिल्मों आर पार (1954) और सीआईडी के लिए याद किया जाता है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 21 Sep 2017, 4:46 PM IST

shakila

shakila

अभिनेत्री शकीला का बुधवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष की थीं। खबर है कि शकीला का निधन दिल का दौरा पडऩे से हुआ। उनके भांजे नासिर खान ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस बात की पुष्टि की। नासिर खान अपने जमाने के मशहूर कॉमेडियन जॉनी वॉकर के बेटे हैं। गुरुवार सुबह मुंबई में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको बता दें शकीला को उनकी गुरुदत्त की फिल्मों आर पार (1954) और सीआईडी के लिए याद किया जाता है। शकीला ने शक्ति सामंत की फिल्म चाइना टाउन (1963) में शम्मी कपूर के साथ अभिनय किया था। शकीला ने 1961 में फिल्मों से संन्यास ले लिया और विवाह करके वह विदेश में जा बसी थीं।

नासिर खान ने बताया कि उन्हें किडनी की प्रॉब्लम थी। साथ ही उन्हें डायबिटिज भी था। हाल ही उन्हें दिल की बीमारी भी हो गई थी। इन सबकी वजह से उनका निधन हो गया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में हम शव को ज्यादा देर तक नहीं रखते हैं, इसलिए गुरुवार सुबह हमने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।नासिर ने यह भी बताया कि वो बहुत खुशमिजाज थीं। मेरे पापा और उन्होंने फिल्म आर पार में एक साथ काम किया था, इसलिए दोनों सिनेमा की बहुत बात करते थे। फिल्म के सेट पर मेरे पापा की मुलाकात उनकी छोटी बहन नूरजहां से हुई और दोनों ने शादी कर ली थी। शकीला आंटी अपने काम से बहुत खुश थीं। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। खुदा उन्हें जन्नत बख्शे...।

Sad news. A famous actress of old gold era of Hindi cinema #Shakila is no more. RIP pic.twitter.com/SgPskmMXs1— Shankar-Jaikishan (@SJFansAssnCal) 20 September 2017

गोयाकि शकीला 50 के दशक में बेहद मशहूर थीं। उन्हें जिन लोकप्रिय गानों के लिए आज तक याद किया जाता है, उनमें बाबूजी धीरे चलना..., नींद णा मुझको आए..., लेके पहला-पहला प्यार...आदि शामिल हैं। बता दें कि ब्लैक एंड व्हाइट सिनेमा के दौरान उनका रुतबा किसी सुपरस्टार से कम नहीं था। वो बहुत खूबसूरत सूरत थीं। इंडस्ट्री और अपने फैंस के बीच वो परियों की रानी के तौर पर मशहूर थीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन