
Rishi Kapoor with son Ranbir Kapoor and Sanjay Dutt
नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का मुंबई में गुरुवार सुबह निधन हो गया। जिसके बाद हर कोई गमगीन है, बीते 24 घंटे में बॉलीवुड ने दो बेहतरीन कलाकारों को खो दिया। ऋषि कपूर दो साल से कैंसर की लड़ाई लड़ रहे थे, पिछले साल 2019 में वो न्यूयॉर्क से अपना इलाज कराकर भारत वापस लौटे थे। हालांकि कुछ उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, फरवरी में भी वो अस्पताल में एडमिट हुए थे। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती किया गया जहां ऋषि ने अपनी अंतिम सांसे ली। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ऋषि के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं, इसी बीच संजय दत्त ने एक इमोशनल लैटर लिखा है। संजय दत्त (Sanjay Dutt) ऋषि कपूर के बहुत क्लोज थे, उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए सबसे बुरा दिन है।
संजय ने अपने मैसेज में लिखा- मेरे प्यारे चिंटू सर, आप हमेशा मेरी जिंदगी और करियर के लिए प्रेरणा रहे हो। आपने मुझे जिंदगी खुल के जीना और उसका सामना तब जब मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा था। मुझे आपके साथ कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला, जहां आपने मुझे हमेशा गाइड किया।
संजय ने अपने खत में आगे लिखा- आपकी कैंसर की लड़ाई बहुत लंबी रही। लेकिन आपने कभी इस बात का एहसास मुझे नहीं होने दिया कि आप दर्द में हैं, यहां तक कि तब भी जब मैंने आपसे न्यूयॉर्क में बात की थी। उस वक्त भी आप जिंदगी से भरे हुए थे। जब कुछ महीनों पहले मैं आपके घर पर डिनर के लिए आपसे मिलने आया था, तब भी आप मेरे बारे में चिंतित थे। आपने हमेशा मेरी परवाह की। आज का दिन मेरे लिए सबसे बुरा है। मैंने परिवार के एक सदस्य, एक दोस्त, एक भाई और एक ऐसे इंसान को खो है, जिसने मुझे हंसते हुए जिंदगी जीना सिखाया चाहे फिर कुछ हो। मैं आपको बहुत मिस करूंगा चिंटू सर। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे और आप स्वर्ग में हमेशा खुश रहें। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और करता रहूंगा।
Published on:
30 Apr 2020 02:22 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
