6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषि कपूर का दिल्ली से गहरा नाता, ‘चांदनी’ की कास्ट का दुनिया को अलविदा

ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का था दिल्ली से गहरा नाता फिल्म चांदनी (Chandni) की शूटिंग दिल्ली में हुई थी चांदनी फिल्म के बड़े कलाकार कह गए दुनिया को अलविदा

less than 1 minute read
Google source verification

image

Neha Gupta

Apr 30, 2020

Film Chandni Starcast

Film Chandni Starcast

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनसे पहले बुधवार को दुनिया से इरफान खान (Irrfan Khan) ने रुकसत ली थी। 24 घंटे के अंदर दो बड़े कलाकारों का इस तरह जाना सभी के लिए बेहद दर्दभरा है। ऋषि कपूर और इरफान खान का फिल्म 'डी डे' से एक सीन खूब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों एक साथ कार में बैठे सफर करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिल्ली का जिक्र मिलता है।

खैर ऋषि कपूर ने फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग दिल्ली में ही की थी। उस दौरान ऋषि को चांदनी चौक के कढ़ी चावल और पकौड़े बेहद पसंद आए थे। यहां तक कि उन्होंने इस कारण उनका वजन बढ़ने की बात खुद बताई थी। हालांकि इसी बीच उनके चाचा शशि कपूर का निधन भी हुआ था और वो शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटे थे।

वहीं साल 1989 में फिल्म चांदनी (Chandni) की शूटिंग भी दिल्ली में ही की गई थी। इंडिया गेट और दिल्ली के कई इलाकों पर फिल्म के गाने महूबबा को फिल्माया गया था। इत्तेफाक ये है कि चांदनी के सभी बड़े कलाकार आज दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। फिल्म के निर्देशक यश चोपड़ा, श्रीदेवी, विनोद खन्ना और अब ऋषि कपूर ने भी अलविदा कह दिया।

बता दें कि ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर बेटे रणबीर कपूर द्वारा किया गया। इसे इलेक्ट्रिक प्रणाली से किया गया। पूरी प्रक्रिया विधि-विधान से हुई, हालांकि देश में कोरोना संकट के चलते सिर्फ 25 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई। जिसमें कपूर परिवार और कुछ खास लोग शामिल हुए।