
Rishi Kapoor statement Pakistan should join hands with India
Pulwama हमले के बाद से लगातार बॅालीवुड स्टार्स India-Pakistan के बीच चल रहे तनाव पर अपने बयान दे रहे हैं। इन दिनों बी-टाउन स्टार Rishi Kapoor न्यूयॅार्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रहे हैं। इसी बीच स्टार का भी इस तनाव भरे माहौल में एक बयान सामने आया है।
ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं अरुण जेटली की बात से पूरी तरह सहमत हूं। अगर पाकिस्तान को आतंकवाद जड़ से मिटाना है तो भारत से हाथ मिला ले। हमारे देशवासी और उनके देशवासियों के बीच कोई आपसी बेर नहीं है। अगर इमरान खान ऐसा नहीं कर सकते तो कम से कम पाकिस्तान की सेना और ISI को ये करना चाहिए। इसपर जरुर सोचो!'
गौरतलब है की ऋषि कपूर मार्च के अंत तक वापस भारत लौट आएंगे। इस बात की जानकारी खुद उनकी पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दी है।
इसी के साथ खबरें हैं की ऋषि वापस लौटते ही सबसे पहले रणबीर कपूर की शादी करवाना चाहते हैं।
Published on:
10 Mar 2019 01:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
