26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिद्धार्थ की तस्वीरों पर ट्रोल करना रितेश देशमुख को पड़ा भारी, एक्टर ने दिया ऐसा जबाब

सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख फिल्म ‘मरजावां’ में नजर आएगें रितेश ने सिद्धार्थ को किया ट्रोल
less than 1 minute read
Google source verification
Riteish Deshmukh Trolls

Riteish Deshmukh Trolls

नई दिल्ली। बॉलीवुड में हर एक्टर या एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ज्यादा ही एक्टिव होते देखे गए है और समय समय पर अपनी ही तस्वीरें पोस्ट करते रहते है जिसका रिएक्शनबॉलीवुड के स्टार भी अपने कमेंट्स के द्वारा दे देते है। लेकिन कभी कभी उनके द्वारा किए जाने वाले ट्रोल उन्हें भारी साबित हो जाते है जैसा कि अभी हाल ही एक्टर रितेश देशमुख को अपने को एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को ट्रोल करना भारी पड़ा।

इस फोटो को शेयर करते हुए रितेश ने लिखा, 'हाय मैं #Marjaavaan @SidMalhotra - ufffff ये तो posing की height हो गयी!!!!।
इतना ही नहीं सिद्धार्थ को ट्रोल करने के लिए रितेश ने अपने अगले ट्वीट में तारा सुतारिया और रकुल प्रीत को भी टैग करके उनसे एक्सपर्ट कमेंट्स मांगे।

अब रितेश के द्वारा ट्रोल किए जाने पर भला सिद्धार्थ कहां शांत बैठने वाले थे। उन्होनें भी रितेश के इस ट्वीट का जवाब उन्हीं के अंदाज़ में दिया। अपनी ट्रोलिंग का बदला लेते हुए सिद्धार्थ ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर रितेश की एक शर्टलैस फनी फोटो शेयर की। फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा Haaye main “darr” jaawaan!!! @Riteishd yeh “height” toh main match nahi kar paunga। इस फोटो में रितेश बिना कपड़ों के किडनैप होते दिख रहे हैं और उनके मुंह में एक बॉल है।

हालांकि सिद्धार्थ के इस ट्वीट का रितेश ने भी जवाब दिया। सिद्धार्थ के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रितेश ने लिखा 'मेरा मुंह बंद है वर्ना मैं कुछ बोल देता'।