6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRPK: आलिया भट्ट ने बनाई बॉक्स ऑफिस पर 8वीं सेंचुरी, अब दीपिका के रिकॉर्ड पर नजर

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट ने बीते 20 महीने में बॉक्स ऑफिस पर 2 सेंचुरी और एक डबल सेंचुरी लगाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Alia Bhatt

रॉकी और रानी में आलिया के रोल को काफी तारीफें मिली हैं।

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की कमाई 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। फिल्म के इस जादुई आंकड़े को छूने के साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट के नाम भी एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया है। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' आलिया भट्ट की आठवीं फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ या उससे ज्यादा का कलेक्शन किया है।

अब सिर्फ दीपिका ही आलिया से आगे
बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगाने के मामले में आलिया भट्ट अब दूसरे नंबर पर आ गई हैं। आलिया भट्ट ने आठवीं 100 करोड़ी फिल्म देने के साथ ही करीना कपूर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम पर 7 फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली हैं। आलिया अब संयुक्त रूप से कैटरीना कैफ के साथ सेकेंड पोजीशन पर आ गई हैं। दोनों ने ही आठ-आठ ऐसी फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रहीं। इस लड़ाई में दीपिका पादुकोण सबसे आगे हैं। दीपिका ने अब तक 9 ऐसी फिल्में की हैं, जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सनी और शाहरुख ने बात करना तो दूर, एक-दूसरे की ओर देखना भी कर दिया था बंद, दोनों में 16 साल तक नहीं हुई हाय-हेलो!