25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारा अली खान के साथ गुरुद्वारे में दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा, डेटिंग की चर्चा तेज

Sara Ali Khan Rumoured Boyfriend: गुरुद्वारे में सारा अली खान के साथ दिखे अर्जुन प्रताप बाजवा, आइए जानते हैं कौन है ये शख्स?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 29 Jul 2025, 5:15 PM IST

Sara Ali Khan Dating Arjun Pratap Bajwa (1)

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ गुरुद्वारे में स्पॉट हुईं सारा अली खान (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम

Sara Ali Khan Dating: सैफ अली खान की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के एक गुरुद्वारे में अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ देखा गया। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सारा और अर्जुन एक साथ गुरुद्वारे से बाहर निकलते और फिर एक ही कार में बैठते नजर आ रहे हैं।

सारा ने सफेद रंग का सूट पहन रखा है, उनके सिर पर दुप्पटा भी है। वहीं अर्जुन प्रताप लोवर और टी-शर्ट में कार के पास इधर-उधर टहल रहे हैं। उन्होंने माथे पर रुमाल बांध रखा है।

डेटिंग की अटकलें तेज

इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही दोनों के बीच डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं। अर्जुन प्रताप बाजवा न सिर्फ एक अभिनेता हैं, बल्कि वे एक संगीतकार भी हैं और एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) के शौकीन माने जाते हैं। वे एक राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिससे उनका प्रोफाइल और भी दिलचस्प बन जाता है।

रिश्ते पर चुप्पी

सारा और अर्जुन ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि क्या ये महज एक दोस्ती है या जल्द ही दोनों कुछ और बड़ा अनाउंस करेंगे।

सारा अली खान का फिल्मी सफर

सारा अली खान ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी होने के नाते, सारा शुरू से ही ग्लैमर वर्ल्ड के करीब रहीं, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह मेहनत और टैलेंट से बनाई।

सारा ने साल 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया और उनकी भूमिका को दर्शकों और क्रिटिक्स से सराहना मिली।

इसके बाद उसी साल 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ उनकी एनर्जी से भरी परफॉर्मेंस ने उन्हें एक मजबूत स्टार के रूप में स्थापित किया।

सारा ने अब तक 'लव आज कल 2', 'कुली नंबर 1', 'अतरंगी रे', 'गैसलाइट', और हाल ही में 'मेट्रो… डिनो', 'जरा हटके जरा बचके' जैसी फिल्मों में काम किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग