आयशा ने पॉडकास्ट में जमकर गौहर खान की तारीफ की। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा, "मुझे याद है जब मैंने गौहर मैम आपको पहली बार साड़ी में सेट पर देखा था तो मुझे लगा कि काश मैं एक (आदमी) मर्द होती और मन ही मन यह प्रार्थना कर रही होती कि काश यह लड़की सिंगल हो।" गौहर खान आयशा की इस बात को सुनकर हंसी और फिर कहा, "साथ ही उसका बच्चा भी नहीं हो।" इस पर आयशा ने कहा, “मुझे बच्चे से कोई दिक्कत नहीं है। बच्चे की बात पर कोई ऐतराज नहीं है।”