संजय दत्त एक ऐसे स्टारकिड थे जिन्होंने अपने बचपन में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वह सुपरस्टार सुनील दत्त और एक्ट्रेस नरगिस दत्त के इकलौते बेटे थे। उनके बारे में कम लोग ही हैं जो जानते हैं उन्होंने भी कैंसर से एक बड़ी जंग लड़ी थी। उनकी जिंदगी में कैंसर एक ऐसी त्रासदी बनकर आया जिसने न केवल उन्हें, बल्कि उनके पूरे परिवार को गहरे दर्द से गुजरने पर मजबूर किया था। पहले उनकी मां नरगिस दत्त को पैंक्रियाटिक कैंसर हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई, फिर उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा ब्रेन ट्यूमर का शिकार हुईं और उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। आखिर में वह खुद चौथे स्टेज के कैंसर से जंग लड़े। उन्हें फेफड़ों का कैंसर हुआ था, पर वह इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, लेकिन इन तीनों घटनाओं ने उनके जीवन को अंदर से झकझोर कर रख दिया था।