आरजे महविश पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक एक्ट्रेस हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है। वह अपने फैंस को अपनी हर अपडेट देती रहती हैं, इस बीच अब महविश ने एक पोस्ट शेयर किया था, जो सुर्खियों में आ गया है। इस पोस्ट में महवश ने ‘चीटिंग’ पर बात की थी, उन्होंने बताया था कि क्या-क्या करना चीटिंग है? आरजे महविश ने वीडियो में कहा कि किसी को सीक्रेट मैसेज करना चीटिंग है। किसी के मैसेज डिलीट करना चीटिंग है। अपने एक्स से छुपकर बात करना चीटिंग है।