
,,
इस समय सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरी हुई हैं। सानिया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पाकिस्तानी पति की तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। जिसने सभी के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं। फैंस को लगने लगा है कि अब इन दोनों पति पत्नी के बीच रिश्ते खत्म हो चुके हैं। वहीं आपको बता दें की करण जौहर के शो में सानिया मिर्जा ने शादी से जुड़ा एक खुलासा और भी किया था।
इनसे करना चाहती थी सानिया शादी
लोकप्रिय चैट शो कॉफ़ी विद करण में सानिया को इनवाइट किया गया था। इस दौरान करण जौहर ने पूछा: "अगर उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिले तो वह किसके साथ स्क्रीन पर अभिनय करना चाहेंगी?" इस पर सानिया ने जवाब दिया, सलमान खान।" जिसके बाद करण ने पूछा कि "वह किसे डेट करना चाहेंगी?" उन्होंने बेहद हैरान करने वाला जवाब दिया, उन्होंने किसी और का नहीं बल्कि बॉलीवुड के हार्टथ्रोब रणबीर कपूर का नाम लिया। जब करण ने सानिया से तीसरा सवाल पूछा कि अगर वह शोएब से शादी नहीं करेंगी तो किस अभिनेता को अपना पति चुनेंगी। फिर सानिया ने रणबीर कपूर को जवाब दिया। सानिया ने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर पर बहुत बड़ा क्रश था और वह उनसे शादी करना चाहती थीं।
इस शो में भी दिखाई दी सानिया
सानिया मिर्जा बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से बेहद खास बॉन्ड शेयर करती हैं। BFFs यारों की बारात नाम के एक चैट शो में भी सानिया अपनी बेस्ट फ्रेंड परिणीति चोपड़ा के साथ दिखाई दी थी। जिसे रितेश देशमुख और साजिद खान ने होस्ट किया था। ये शो दोस्ती के मजबूत बंधन पर बेस्ड था, इससे फैंस को आखिरकार पता चला था कि परिणीति और सानिया कैसे दोस्त बनीं। इस बारे में बात करते हुए सानिया ने खुलासा किया था कि सब कुछ तब शुरू हुआ जब उन्होंने अपनी बायोपिक के लिए परिणीति का नाम लिया।
यह भी पढ़ें: 2 साल की हुई प्रियंका चोपड़ा की लाड़ली, क्यूटनेस से जीत रही सबका दिल, क्या आपने देखी तस्वीरें
Published on:
18 Jan 2024 10:58 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
