इसी बीच एक खबरे लोगों के बीच काफी तेजी से फैल रही हैं, जिसमें इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि सबा ने ऋतिक रोशन के लिए अपने प्यार को बेहद अलग अंदाज में जाहिर किया है. दअसल, सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो साझा की थी, जिसके बाद उनके इस पोस्ट पर ऋतिक ने भी कमेंट किया और लिखा 'हेहे, आप इसे मारने वाले हैं ओई ओई', जिसके बाद सबा ने उनका रिप्लाई करते हुए लिखा कि 'फिंगर्रस क्रॉस्ड... मोन अमौर'. यहां मोन अमौर फ्रेंच शब्द हैं, जिनको मतलब होता है माई लव.