वीडियो में राजकुमारी दीया सिंह कह रही हैं कि ‘ताजमहल की जमीन हमारे वंशजों की थी, ताजमहल ‘तेजो महल पैलेस’ था, जिस पर शाहजहां ने कब्जा किया था’. उनके इस वीडियो पर यूजर्स अपनी-अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. ऐसे में देश-विदेश के हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) भी कहां पीछे हटने वाली थी. उन्होंने भी उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए कैप्शन में लिख डाला 'निरंतर बकवास!', जिसके बाद कुछ यूजर्स उनका साथ दे रहे हैं तो उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं.