शाहरुख आगे कहते हैं कि 'मुझे कुंग फू नहीं आता, मैं लैटिन सालसा डांस नहीं कर पाता, मैं इतना लंबा भी नहीं हूं. मैंने वहां अपनी एज के ऐक्टर्स को देखा है, मुझे लगता है कि वहां मेरे लिए कोई जगह नहीं है, मैं इतना टैलेंटेड नहीं हूं'. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. साथ ही अपनी काफी सारी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. ये वीडिय ऐसे समय पर वायरल हो रहा है, जब साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh babu) ने बॉलीवुड पर अपना कॉन्ट्रोवर्सी बयान दिया था. वीडियो को साझा कर लोग बोल रहे हैं दोनों में काफी फर्क है.