सनी आज के समय में भले ही अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन वो अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर अपने भाई के साथ फोटो साझा करती रहती हैं. उनके फैंस को ये जानकर काफी हैरानी होगी कि सनी शुरूआत से ही न तो एक्ट्रेस बनना चाहती थी और न ही पोर्न स्टार. जी हां, वो असल में लोगों की सेवा करना चाहती थी, यानी की वो एक नर्स के तौर पर अपने जीवन की शुरूआत करना चाहती थीं, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था. सनी नर्स बनने के लिए पढ़ाई भी कर रहीं थी, लेकिन वक्त और हालात ने उन्हें कुछ और ही करने पर मजबूर कर दिया.