वहीं वीडियो में केआरके आगे कहते हैं कि 'जब ये रियल कहानी एक 26 साल के लड़के की है तो फिर अक्षय कुमार अंकल, जो 60 साल के हैं, वो इस फिल्म के हीरो कैसे हो सकते हैं? मेरे ख्याल में उस वक्त ये उम्र तो मोहम्मद गौरी की भी नहीं थी, तो फिर 60 साल के बुढ़ऊ अंकल अक्षय कुमार इस रोल को कैसे निभा सकते हैं? इसके बाद एंट्री होती है फिल्म की हीरोइन मानुषी छिल्लर की, जो वाकई चिल्लर है और किसी भी एंगल से फिल्म की हीरोइन नहीं लगती है. वो हंसती है तो खिजाउनी लगती है'.