फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और दिव्या दत्ता (Divya Dutta) भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले हैं. फिल्म के दो ट्रेलर्स को रिलीज किया गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तबाही मचा रखी है. कंगना की इस फिल्म के दोनों ट्रेलर एक से बढ़कर एक है. दोनों में जबरदस्त और दमदार एक्शन सीन्स देखने को मिलेंगे, जिनको देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए. यूजर्स ने ट्रेलर को देखने के बाद कंगना के फैंस हुए जा रहे हैं. वहीं इस लिस्ट में अब फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का भी नाम जुड़ गया है.