
Sacred Games Season 3
बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज 'सैक्रेड' गेम्स' को लोगों ने काफी पसंद किया। वीडियो स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई इस वेब सीरीज को लोगों ने इतना देखा कि यह भारत की सबसे ज्यादा देखी गई वेब सीरीज बन गई। अटकलें हैं कि इसका दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है।
'सैक्रेड गेम्स 2' की रिलीज को लेकर अभी तक कोई तारीख फाइनल नहीं की गई है। पिछले दिनों इसके ट्रेलर रिलीज किए गए जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीरीज के दूसरा भाग जल्द ही रिलीज किया जाएगा। सीरीज का दूसरा सीजन अभी आया ही नहीं है, लेकिन तीसरे सीजन को लेकर चर्चा शुरु हो गई।
खबर है कि तीसरे पार्ट के लिए कलाकारों को कास्ट करने को लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। इन खबरों के बारे में सुनकर जाने माने कास्टिंग डायरेक्टर गौतम किशनचंदानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि सभी कलाकार मेरी फ्रेंड लिस्ट में हैं। इस ऑडीशन स्कैम से सावधान रहें। देखते ही नंबर ब्लॉक कर दीजिए। बता दें कि पहले सीजन की कहानी एक बड़े ही दिलचस्प मोड़ पर आकर खत्म हो गई थी।
Published on:
12 Jun 2019 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
