
Atul Parchure Died: फिल्म जगत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस कॉमेडियन-एक्टर अतुल परचुरे का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। अतुल लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। फिल्म जगत और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके निधन से सदमे में हैं।
अतुल की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं था। वह हिंदी और मराठी पर्दे पर अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते थे। ‘कपिल शर्मा शो’ में कई किरदारों में आकर वह लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देते थे। हिंदी फिल्मों की बात करें तो
वह 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया','गॉड ओनली नोज', 'कलकत्ता मेल', 'जजंतरम ममंतरम', 'तुमसा नहीं देखा', 'यकीन', 'चकाचक', 'क्यों की…', 'क्यों की… मैं झूठ नहीं बोलता', 'स्टाइल', 'क्या दिल ने कहा', 'चोर मचाये शोर', 'कलयुग', 'अंजाने - द अननोन' जैसी नामी फिल्में शामिल हैं।
इसके अलावा ये कई फेमस टीवी शो में भी नजर आए। जैसे 'कपिल शर्मा शो', 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'खिचड़ी', 'आर के लक्ष्मण की दुनिया' जैसे पॉपुलर टीवी शो में नजर आए थे।
Published on:
14 Oct 2024 08:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
