
sara ali khan
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी की एक तस्वीर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह तस्वीर 6 साल पुरानी है। इस फोटो में सारा अली खान ने पीले कलर का लहंगा से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। तस्वीर में सैफ की बहन सबा अली खान भी नजर आ रही हैं जो सारा के पास खड़ी हैं।
बीते दिनों सोहा अली खान ने पूरे परिवार के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें सोहा के साथ उनकी मां शर्मिला टैगोर, सैफ अली खान, करीना, सारा, इब्राहिम खान और तैमूर अली खान नजर आए। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'जैसे पेड़ की शाखाएं।' सोहा ही इस तस्वीर के बाद सोशल मीडिया पर पटौदी खानदार को शेयर करना शुरू कर दिया गया।
View this post on InstagramLike the branches of a tree ❤️ #family #familygoals #missingafew @saraalikhan95
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
करीना छोटे पर्दे पर पहली बार नजर आने वाली हैं। वे 'डांस इंडिया डांस' रिएलिटी शो में जज के भूमिका निभाएंगी। करीना इस शो में रैपर रफ्तार और कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस के साथ जज के रूप में नजर आएंगी। माना जा रहा है कि करीना को इस शो के लिए हैरतअंगेज फीस मिली है और इसके साथ ही वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं।
Published on:
01 Jun 2019 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
