फोर्ब्स मैगजीन ने लिखा है,'इस साल अक्षय की फिल्म 'टॉयलेट..' और 'पैडमैन' ने अच्छी कमाई की। फिल्मों के अलावा उन्होंने 20 ब्रांड्स की एंडोर्समेंट कर अच्छी कमाई की। वहीं सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की सफलता से उनकी कमाई में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही कई ब्रैंड एंडोर्समेंट से कमाई कर सलमान फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।