हर बार कि तरह इस बार भी खान परिवार ने बड़ी धूम-धाम से गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया। हमेशा की तरह इस साल भी ये खास दिन सलमान खान कि बहन अर्पिता खान के घर रखा गया। इस दौरान खान परिवार के सभी सदस्य, कैटरीना कैफ, अतुल अग्निहोत्री समेत कई जानी-मानी हस्तियां पूजा में शरीक हुई। हाल में पूजा के दौरान की एक वीडियो सामने आई है जिसमें पूरा परिवार बप्पा की आरती करता दिखाई दे रहा है।