
Shera and Madhuri
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सिर्फ भारत में ही नहीं विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा का भार उनके बॉडीगार्ड शेरा के कंधो पर रहता है। सलमान के साथ शेरा भी काफी पॉपुलर है। शेरा पिछले 20 सालों से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं और हमेशा साए की तरह उनके साथ खड़े नजर आते हैं। सलमान कहीं भी जाते हैं तो शेरा हमेशा उनके साथ होते हैं। शेरा की पहचान एक बॉडीगार्ड की तरह नहीं बल्कि एक सेलिब्रिटी की तरह की जाने लगी है।
नवाजा गया बेस्ट सिक्योरिटी अवॉर्ड से:
शेरा को सलमान की सुरक्षा के लिए दिन रात हर पल उनके साथ खड़े रहने के कारण उनकी एजेंसी की तरफ से उन्हें बेस्ट सेक्योरिटी अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने दिया। अवॉर्ड पाकर शेरा भी काफी खुश नजर आ रहे थे।
सलमान की फिल्म में भी दिखे थे शेरा:
सलमान खान की फिल्म 'बॉडीगार्ड' के एक गाने में शेरा दिखाई दिए थे। फिल्म के टाइटल ट्रैक में शेरा गाना गाते और डांस करते नजर आए थे।
शेरा के बेटे को लॉन्च कर सकते हैं सलमान:
सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की तारीफ करते हुए कहा था कि 'उसकी पर्सनैलिटी और लुक्स के आधार पर मैं कह सकता हूं कि हमारे पास एक हीरो है'। बता दें कि शेरा के बेटे का नाम टाइगर है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि सलमान खान अपने बॉडीगार्ड शेरा के बेटे को फिल्मों में लॉन्च कर सकते हैं।
सलमान से ऐसे मिले थे शेरा:
शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह है और वे एक सिख परिवार से संबंध रखते हैं। 1995 में एक पार्टी के दौरान शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई। एक बार सलमान जब चंडीगढ़ गए थे तो वहां वह भीड़ में फंस गए थे। तब सलमान के भाई सोहेल ने उनके लिए एक बॉडीगार्ड की तलाश की। इस पर सोहेल को शेरा की याद आई। सोहेल ने शेरा से मुलाकात की और पूछा कि
भाई के साथ हमेशा रहोगे। तब शेरा बिना सोचे कह दिया था हां। उसके बाद से अब तक शेरा, सलमान खान के साथ हैं।
Published on:
9 Mar 2018, 5:55 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.