
दबंग 3 के लिए डायलाग्स लिखने के लिए सलमान ने रखी प्रतियोगिता
अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'दबंग 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज है। मूवी को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की उम्मीद कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग की फ्रैंचाइजी को देशभर में करीब 5400 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है। अगर ऐसा होता है तो यह अब तक की सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली फिल्म बन जाएगी।
इससे पहले यह खिताब आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के नाम था। यह मूवी देशभर में कुल 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी। अब सलमान की फिल्म रिलीज के साथ ही आमिर का यह रिकॉर्ड छीनकर अपने नाम करने वाली है।
सलमान अपनी फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। देश में ज्यादातर सिंगल स्क्रीन 12 या 12.30 बजे मैटिनी शो के साथ खुलते हैं, लेकिन फिल्म की टीम इन्हें सुबह 9.30 बजे खुलवाकर फिल्म शुरू करने का प्लान बना रही है।
Published on:
18 Nov 2019 05:09 pm
