11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 साल के बाद भी ‘भाईजान’ का वही स्वैग… कृति सनोन की बहन के रिसेप्शन में सलमान खान ने लूटी महफिल; वीडियो वायरल

उदयपुर में शादी के बाद नूपुर सनोन और सिंगर स्टेबिन बेन ने मुंबई में रिसेप्शन आयोजित किया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
SALLU

सलमान खान (इमेज सोर्स: वायरल विरयानी)

Salman Khan At Wedding Reception: 11 जनवरी को उदयपुर में शादी की फेस्टिविट्स के बाद अभिनेत्री कृति सनोन की बहन नूपुर सनोन और सिंगर स्टेबिन बेन ने मंगलवार, 13 जनवरी को मुंबई में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया। इस रिसेप्शन में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग शामिल हुए। हालांकि, सबसे ज्यादा जोश और चीयर जिसके के आने पर देखने को मिला, वह थे सलमान खान।

सलमान खान की एंट्री ( Salman Khan Entry)

सलमान खान के रिसेप्शन में एंट्री करते ही हर तरफ से चीयर गूंज उठीं। टाइट सिक्योरिटी के साथ पहुंचे सलमान ने स्टेज पर जाकर नूपुर और स्टेबिन को बधाई दी और उनके साथ फोटो के लिए पोज किया।

स्टेबिन बेन, जिन्होंने सलमान खान के साथ उनके दबंग टूर के दौरान परफॉर्म किया है, सलमान को देखकर बेहद एक्साइटेड नजर आए और झुककर उनका आशीर्वाद लिया।

कौन कौन पहुंचा रिसेप्शन में (Who All Were There For Reception)

मंगलवार को हुए इस रिसेप्शन में एक के बाद एक कई सेलिब्रिटीज कपल को बधाइयां देने पहुंचे। इनमें फराह खान, जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह, मौनी रॉय, दिशा पाटनी, नेहा धूपिया-अंगद बेदी, करिश्मा तन्ना, हिना खान, शिवांगी जोशी और वीर पहाड़िया, आशुतोष गोवारिकर, मनीष मल्होत्रा, पुनीत मल्होत्रा शामिल थे। तारा सुतारिया से ब्रेकअप की खबर के बाद वीर पहाड़िया को पहली बार किसी पार्टी में दिखे।

कृति सनोन की शादी (Kriti Sanon Marriage)

इसी बीच नूपुर सनोन की बहन कृति सनोन के रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसर, वह बिजनेसमैन कबीर दहिया को डेट कर रही हैं, हालांकि शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।