Salman Khan has had a relationship with many actresses
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। सालों बाद भी सलमान खान का स्टारडम इंडस्ट्री में बकरार है। सलमान के फैंस उनकी फिल्मों पर खूब प्यार बरसाते हुए नज़र आते हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ सलमान खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर को भी सुर्खियों में रहते हैं। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा सलमान का विवादों से गहरा नाता है। सलमान खान ने कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। लेकिन 55 साल की उम्र में भी वो कुंवारे हैं। चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारें में।
संगीता बिजलानी
सलमान खान का नाम अक्सर संगीता बिजलानी संग जुड़ता आया है। ये बात अलग है कि कभी भी सलमान और संगीता का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया। कहा तो ये भी जाता है कि एक बार सलमान और संगीता के शादी के कार्ड तक छप चुके हैं। जिसकी वजह संगीता की उम्र को बताया जाता है। खबरों की मानें को संगीता सलमान से उम्र मे बड़ी थीं और सलमान को मैच्योर लगने लगी थीं। सलमान खान संगीता से बेइंतहा प्यार करते थे, लेकिन कभी अपने रिश्ते को नाम नहीं दे पाए।
सोमी अली
सलमान खान का नाम पाकिस्तान के कराचीं में जन्मी सोमा अली संग भी जुड़ा चुका है। बताया जाता है कि सोमा सलमान की बहुत बड़ी दीवानी तीं। महज 16 साल की उम्र में वो सलमान से मिलने मुंबई आ गई थीं। उन्होंने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया और फिर देखते ही देखते वो सलमान के काफी नजदीक आ गईं। लेकिन कुछ समय बाद सोमी संग भी सलमान खान का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया और दोनों अलग हो गए।
ऐश्वर्या राय
'हम दिल दे चुके सनम' के सेट से शुरू हुई सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बहुत ही खूबसूरत थी। एक वक्त था जब ये कपल सभी का फेवरेट था। ऐश्वर्या और सलमान को साथ में काफी प्यार भी मिलता था। सलमान का ऐश्वर्या संग ये रिलेशनशिप काफी चर्चाओं में रहा। यहां तक आज भी लोग ऐश और सलमान से जुड़े किस्से सुनना पसंद करते हैं। कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्तों में तनाव शुरू हो गया और ऐश ने सलमान पर मारपीट करने तक का आरोप लगा दिया। देखते ही देखते सलमान और ऐश का खूबसूरत रिश्ता बुरी तरह से टूट गया।
कैटरीना कैफ
वैसे अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि क्या कैटरीना संग भी सलमान रिलेशनशिप मे थे, लेकिन एक वक्त था जब कैटरीना के लिए सलमान सरेआम अपना प्यार जाहिर करते हुए दिखाई देते थे। अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर उनकी हाउस पार्टी कैटरीना उनके हर जश्न का हिस्सा बनती थी। बताया जाता है कि शाहरुख खान संग भी सलमान की लड़ाई की वजह कैटरीना ही थीं। हालांकि एक बार फिर सलमान और शाहरुख दोस्त बन गए हैं।
ऐश्वर्या संग सलमान के टूटे रिश्ते पर बोले थे पिता सलीम खान
सलमान खान अपने पिता सलीम खान के सबसे करीब हैं। बताया जाता है कि जब ऐश्वर्या संग सलमान का रिश्ता टूटा था और रिश्ते ने खूब कंट्रोवर्सी खड़ी की थी। तब सलमान के पिता सलीम खान ने कहा था दोनों ने ही मैच्योर हैं, बड़ें हैं, इसलिए बेहतर होगा कि इन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।अगर उनके रिश्ते में ताकत है तो कोई उन्हें जुदा नहीं कर सकता। अगर आप उन्हें मारते हैं तो वे अमर प्रेमी बन जाएंगे।
Published on:
14 Jun 2021 12:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
