Salman Khan Increased Actor Siddharth Nigam Salary On The Phone
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जितना अपनी फिल्मों और विवादों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। उतना ही वह अपने बड़े दिल की वजह से भी इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। उनका यही अंदाज उनके फैंस को उनसे और भी प्यार करने पर मजबूर कर देता है। वहीं अब सोशल मीडिया पर सलमान खान और टीवी एक्टर सिद्धार्थ निगम को लेकर एक किस्सा तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बताया जा रहा है कि कैसे सलमान ने एक फोन कॉल पर अभिनेता की फीस को बढ़ा दिया था। जिसका इंतजार वह काफी लंबे समय से कर रहे थे।
दरअसल, इस बात की जानकारी खुद अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने अपने इंटरव्यू के दौरान दी। उन्होंने बताया कि वह जब मोस्ट पॉपुलर शो अशोक सम्राट में काम कर रहे थे। तब एक साल तक उनकी सैलरी में कोई इजाफा नहीं किया गया था और उसी दौरान वह फिल्म कर्जत की भी शूटिंग कर रहे थे। दिलचस्प बात यह हुई कि सलमान खान भी अपने किसी प्रोजेक्ट पर वहीं काम कर रहे थे। ऐसे में सलमान और सिद्धार्थ एक ही जिम में एक्सरसाइज करने लगे और दोनों ने बातचीत हुई। बातों ही बातों में जब सलमान ने सिद्धार्थ से उनकी डे सैलरी पूछी तो वह सुनकर काफी हैरान हो गए।
सिद्धार्थ ने आगे बताया कि सलमान को उनकी सैलरी बहुत ही कम लगी। तभी सलमान ने एक फोन मिलाया और उनकी सैलरी को बढ़ा दिया। आपको बता दें बहुत छोटी सी ही उम्र से सिद्धार्थ इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनके पिता नहीं है। शोज़ की बात करें तो उन्होंने महाकुंभ, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, झलक दिखला जा, पेशवा बाजीराव, चंद्र नंदिनी, कुछ स्माइल हो जाए विद आलिया जैसे शोज़ किए हैं तो वो धूम 3 और मुन्ना माइकल में भी नज़र आ चुके हैं। धूम 3 में वो आमिर खान के बचपन के रोल में नज़र आए थे।
Published on:
30 Jan 2021 07:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
