नई दिल्ली। वैसे तो बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'पठान' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस बीच शाहरुख का एक नया वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में शाहरुख खान खुद को कैमरों में कैद होने से बचाते हुए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में उनके साथ बेटी सुहाना खान और उनके बेटे अबराम भी नज़र आ रहे हैं।