
salman khan kick 2
बॉलीवुड के दंबग खान यानि की सलमान खान इन दिनों सुर्खियों से हटने का नाम ही नही ले रहे हैं। साल की शुरुआत से पहले वो अपनी फिल्म 'टाइगर जिन्दा है' के कारण सिनेमाघरों में छाये रहें, उनकी फिल्म टाइगर ने तकरीबन 338 करोड़ की कमाई कर उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। इसके बाद उनकी अगली फिल्म 'भारत' की काफी चर्चा हुई थी। भारत अगले साल रिलीज होने वाली है। जिसके निर्देशक अली अब्बास जफर हैं। अब सलमान ने अपनी एक और फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म का नाम है 'किक 2' । सलमान की ये फिल्म 'किक' की है सीक्वेल है। फिल्म अगले साल कि्रसमस के मौके पर रिलीज होगी। किक 2 के निर्देशकसाजिद नाडियाडवाला होंगे।
फिल्म की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने टि्वटर अकाउंट से शेयर कर दी है। तरन ने लिखा है- ”यहां एक बड़ी घोषणा,सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला फिल्म ‘किक-2’ के लिए हाथ मिला चुके हैं। फिल्म का निर्देशक साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म क्रिसमस के मौके पर साल 2019 में रिलीज होगी #DevilIsBack”
बताया जा रहा है कि फिल्म की SCRIPT भी फाइनल हो चुकी है। फिल्म के पहले पार्ट 'किक' में सलमान खान के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज , रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दकी मुख्य किरदार में थे। बताया जा रहा है कि सलमान खान फिल्म 'किक-2' में विलेन का रोल निभाते नजर आने वाले हैं। बता दें कि किक को दर्शको ने काफी पंसद किया था।
गौरतलब है कि सलमान की जल्द ही फिल्म 'रेस-3,' 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इन दिनों सलमान खान फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है। ‘रेस-3’ में सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन की जोड़ी नजर आएगी। फिल्म ‘रेस-3’ में अभिनेता बॉबी देओल और डेजी शाह भी अहम रोल में नजर आएंगे।
Updated on:
07 Feb 2018 12:12 pm
Published on:
07 Feb 2018 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
