7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘किसी का भाई किसी की जान’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, हैंडसम हंक बन सलमान खान ने जीता फैंस का दिल

Salman Khan: सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का एक और धमाकेदार नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। हैंडसम हंक बन सलमान ने जीत लिया फैंस का दिल।

2 min read
Google source verification

image

Anju Chaudhary Bajpai

Mar 16, 2023

kkbkkj.jpg

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan New Poster

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी हर फिल्म की एक खासियत होती है। सलमान की ज्यादातर फिल्में फैमिली ड्रामा बेस्ट होती हैं, जिसे हर उम्र के लोग बड़े मजे से देखते हैं। यही वजह है कि सलमान की फिल्म आने से पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती है। भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस नए पोस्टर में सलमान खान कुछ ज्यादा ही कूल और यंग लुक में नजर आ रहें हैं। इस पोस्टर में सलमान खान को देककर कोई नहीं कह सकता की उनकी उम्र 57 साल है। इतनी उम्र होने पर किसी भी इंसान के चेहरे से उम्र झलकने लगती है, लेकिन लगता है कि यह सल्लू मियां के फैंस का प्यार और दुआएं हैं जो उन्हें हमेशा फिट और हैंडसम हंक दिखाती है। इस नए पोस्टर में सलमान का लुक बेहद शानदार लग रहा है। सलमान खान का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्टर पर खूब लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहें हैं।


फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के इस नए पोस्टर में 'सलमान खान' (Salman Khan) हैंडसम लुक से लोगों का दिल जीत रहे हैं। इस पोस्टर में सलमान खान फूल एटिट्यूड में दिख रहें हैं। ब्लैक कलर के कोट-पेंट में सलमान का कूल लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस पोस्टर में सलमान के बेहद स्टाइलिश अंदाज पर फैंस फिदा हो रहे हैं। ब्लैक गॉगल के साथ वाइट शर्ट में भाईजान खूब जच रहें हैं।

यह भी पढ़ें: पठान के सामने नहीं टिक पा रही तू झूठी मैं मक्कार, 8 दिन में भी नहीं कर पाई 100 करोड़

'सलमान खान' (Salman Khan) का कूल लुक सभी को रास आ रहा है। सलमान की इस फिल्म में 'पूजा हेगड़े' (Pooja Hegde) संग रोमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल के अलावा कई ऐसे स्टार्स आपको देखने को मिलेंगे जिन्हें आपने 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर पर देखा होगा। इस फिल्म में आपको शाहरुख खान का भी एक्शन मोड देखने को मिल सकता है। क्योंकि फिल्म पठान में शाहरुख खान के साथ सलमान खान को जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था। यही वजह है कि शाहरुख भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं।


सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मुबारक मौके पर रिलीज की जाएगी यानी की 21 अप्रेल। सलमान खान की इस फिल्म का नाम पहले 'कभी ईद कभी दिवाली' रखा गया था। लेकिन बाद में किन्हीं कारणों की वजह से इसका नाम चेंज कर दिया गया। फैंस को सल्लू मियां की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म के सॉन्ग पहले ही सुपर डुपर हिट हो चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद सलमान खान फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) में 'कैटरीना कैफ' (Katrina Kaif) के साथ मिलकर एक्शन मोड से धमाका करते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 50वें दिन पठान की सुनामी, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की फिल्म ने रचा इतिहास