
salman khan with mother
सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। सलमान खान 53 वर्ष के हो गए हैं। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। जब भी शादी की बात आती है तो सलमान खान इस सवाल को मजाक में टाल देते हैं। लेकिन अब उनकी मां सलमा ने लड़की पसंद कर ली है। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री कैटरीना कैफ की। बता दें कि कैटरीना कैफ और सलमान खान की मां के बीच काफी नजदीकी है। दोनों कई बार साथ में नजर आती हैं।
कैटरीना को पसंद करती हैं सलमान खान की मां:
बता दें कि खान परिवार से कैटरीना की काफी नजदीकी हैं। खासकर सलमान की मां से उनकी काफी अच्छी बनती है। दोनों की साथ में कई बार तस्वीरें भी सामने आती हैं। कुछ वक्त पहले ही 'भारत' की शूटिंग केे दौरान इन दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में सलमान की मां और कैटरीना ने एक दूसरे को गले लगा रखा था।
खान परिवार के फंक्शन में भी आती हैं नजर:
बता दें कि कैटरीना अक्सर खान परिवार के कार्यक्रमों में नजर आती हैं। फंक्शन चाहे छोटा हो या बड़ा कैटरीना वहां उपस्थित रहती हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी खान परिवार से कितनी नजदीकी है। हाल में क्रिसमस और सलमान के बर्थडे पर भी कैटरीना, खान परिवार के साथ मौजूद थीं।
सलमान हर बार टाल देते हैं सवाल:
बता दें कि सलमान खान की शादी का फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है। उनके फैंस जानना चाहते हैं कि भाईजान कब दूल्हा बनेंगे, लेकिन सलमान कभी इस बारे में कोई साफ जवाब नहीं देते हैं। जब भी उनसे शादी के बारे में पूछा जाता है तो वे हर बार गोलमोल जवाब देकर निकल जाते हैं। कुछ वक्त पहले तो उन्होंने शादी को पैसों की बर्बादी करार दे दिया था।
इन अभिनेत्रियों से जुड़ा नाम:
बता दें कि सलमान खान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। उनका नाम अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, यूलिया वंतूर, कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन कभी उन्होंने अपने अफेयर की पुष्टि नहीं की। बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
Updated on:
08 Jan 2019 03:45 pm
Published on:
08 Jan 2019 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
