
बहुत ही कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम खान है। सलमान फेमस लेखक सलीम खान और उनकी पहली पत्नी सलमा के बड़े बेटे हैं। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्में ही नहीं, उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में बनी रहती है। भाईजान 56 साल के हो गए हैं, पर अब तक उन्होंने शादी नहीं की है। फैंस एक्टर के शादी का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। सभी को एक्टर के शादी का इंतजार है।
वहीं अगर एक्टर के लव लाइफ के बारे में बात की जाए तो उनका नाम कई सारी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा। अभी भी एक्टर की लव लाइफ के किस्से जानने के लिए फैंस एक्साइटेड रहते हैं। तो चलिए जानते हैं एक्टर का नाम किन- किन एक्ट्रेस के साथ खुब चर्चा में रहा। आपको बतादें कि एक्टर का नाम ऐश्वर्या राय के साथ जुड़ा था। इनके प्यार की खबर हर किसी के जुबां पर थी। लेकिन इस जोड़ी ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, और एक समय ऐसा आया कि ये हमेशा के लिए अलग हो गए। वहीं सलमान का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया।
संगीता बिजलानी
साल 1980 में सलमान की लाइफ में सबसे पहले एंट्री करने वाली एक्ट्रेस का नाम संगीता बिजलानी था। मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता और सलमान खान के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आने की वजह से उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और संगीता ने पूर्व क्रिकेट टीम कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली।
सोमी अली
संगीता के बाद सलमान खान की लाइफ में पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस सोमी अली ने दस्तक दी। 19 साल की इस एक्ट्रेस के साथ सलमान खान का रिश्ता काफी अच्छा था, लेकिन सलमान की शराब की लत और उनके खराब व्यवहार के चलते सोमी साल 1999 में उन्हें छोड़कर चली गई थीं।
ऐश्वर्या राय
सोमी के बाद सलमान खान की लाइफ में उस एक्ट्रेस ने दस्तक दी जिसे शायद वो आज भी मिस करते होंगे। जी हां और उस एक्ट्रेस का नाम है ऐश्वर्या राय। साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार एक दूसरे के करीब आए। दोनों के अफेयर ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां भी बटोरी लेकिन बाकी एक्ट्रेस की तरह सलमान खान का ऐश्वर्या राय के साथ भी साल 2002 में ब्रेकअप हो गया।
स्नेहा उल्लाल
ऐश्वर्या राय के बाद सलमान खान का नाम उनकी ही बहन अर्पिता की दोस्त स्नेहा उल्लाल के साथ जोड़ा गया। दोनों ने फिल्म 'लकी' में एकसाथ काम किया था। खास बात यह थी कि स्नेहा को ऐश्वर्या राय की कॉपी माना जाता था।
कटरीना
इसके बाद सलमान खान की लाइफ में एंट्री करने वाली कटरीना कैफ के डूबते करियर की नाव को सलमान खान ने ही पार लगाया। सलमान कटरीना को लेकर काफी सीरियस थे बावजूद इसके साल 2010 में उनका ब्रेकअप हो गया।
यूलिया वंतूर
इन दिनों सलमान का नाम उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। लूलिया एक रोमानियन एक्टर और एंकर हैं। सलमान के विदेश ट्रिप के दौरान सलमान यूलिया वंतूर से मिले थे। खास बात यह है कि सलमान ने अर्पिता की शादी में यूलिया को गर्लफ्रेंड कहकर इंट्रोड्यूस भी किया था।
Published on:
01 Apr 2022 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
